भाभी ने दर्ज कराया हत्या का केस
बगहा, अगस्त 1 -- लौरिया। बीते गुरुवार को कटैया पंचायत के वार्ड नं 6 में फिरोज मियां की पत्नी सकीना (25) की हत्या का मामला प्रकाश में आया था। जिसका एफआईआर मृतिका की भाभी जहानआरा ने लौरिया थाना में एफआईआर दर्ज कराई है और उसने अपने आवेदन में कहा है कि वह बगहा पुलिस जिला के नदी थानाक्षेत्र के नैनहा नवकाटोला निवासी रमजान मियां की पत्नी है। उसकी ननद सकीना की शादी इसी साल 5 अप्रैल को कटैया गांव में खलील मियां के पुत्र फिरोज मियां से हुई थी। शादी के दस दिनों के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बाइक और 70 हजार रुपये देने के लिए ननद को प्रताड़ित करने लगे।गुरुवार को ननद का पति , सास शबनम खातून,ननद रूबी खातून और गोतनी बदरुल खातून ने मिलकर मेरी ननद की हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का स्वरूप देने की कोशिश की है। इस बाबत थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.