भाभी को लेकर भागा देवर, दो साल बाद वापस लौटा तो बड़े भाई को मार डाला, खेत में फेंक दिया शव
मुरादाबाद, सितम्बर 20 -- Moradabad Murder: मुरादाबाद में भाभी से प्रेम प्रसंग के चलते शनिवार देर रात ताऊ के लड़के की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। चचेरे भाई ने रामलीला दिखाने के बहाने 36 वर्षीय युवक को घर से बुलाकर शराब पिलाई और फिर दूसरे चचेरे भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। रविवार सुबह खून से लथपथ शव मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पड़ताल की। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो चचेरे भाइयों और मृतक की पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थाना डिलारी क्षेत्र के बमनिया पट्टी गांव निवासी हरनाम उर्फ रिंकू वाल्मीकि (36) की शादी करीब आठ साल पहले आंचल से हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक, इस बीच रिंकू के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.