मुजफ्फर नगर, फरवरी 17 -- शाहपुर थाना क्षेत्र गांव बसी कलां में प्रेमी से बात करने से रोकने पर ननद ने भाभी को चाकू से गोद डाला। इतना ही नहीं अपनी चार वर्षीय भतीजी को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला। शोर मचने पर पड़ोसी व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी शाहपुर पुलिस को दी। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बच्ची की हत्या के मामले में ननद को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार बसी कलां गांव की रहने वाली फिरदौस (35) अपनी चार बच्चियों शाद (10), आयशा (8), नबिया (7), इसरा (3) और ननद माना के साथ रहती थी। फिरदौस का पति इमरान (37) लखनऊ में कपड़े बेचने का काम करता है। सोमवार की रात्रि में ननद माना ने घर में सभी के लिए मीट बनाय...