एटा, मार्च 5 -- गांव कस्तूरपुरा में शराब के नशे में गाली देने के विवाद में भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद मौके से भाग गया। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में मृतक की पत्नी के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। शराब के नशे में छोटे भाई ने रोका। इससे विवाद हो गया। गुस्से में आकर गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के भाई ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। थाना जैथरा के गांव कस्तूरपुरा निवासी राहुल पांडेय (31) पुत्र उमेश पांडेय पत्नी बच्चों सहित कुरावली में रहते थे और ट्रक चालक थे। मां की मौत होने के बाद त्योहार मनाने के लिए परिवार सहित गांव आए थे। तीन मार्च की रात को राहुल शराब के नशे में आए और पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगे। बताया जा रहा है कि आरोपी छोटा भाई विपुल रिशु भी शराब के नशे में था और गाली...