भाभी के हत्यारे देवर को उम्रकैद, 20 हजार अर्थदंड
भदोही, मार्च 24 -- भदोही, संवाददाता। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित मामलों में दोषियों को सजा दिलाने का क्रम जारी है। इसी कड़ी में जान से मारने की नियत से अपने भाभी (बड़े भाई की पत्नी) के गर्दन पर धारदार हथियार से दोषी ने वार किया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। कोर्ट ने आजीवन कारावास एवं 20 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि गोपीगंज थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर गांव में 10 मई 2025 की रात को करीब साढ़े नौ बजे पार्वती देवी को उसके देवर राम कुमार उर्फ जैकी ने जान से मारने की नियत से गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया था। जिससे उनको काफी गहरी चोटें आईं थीं। इलाज को सीएचसी में ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल ज्ञानपुर रेफर कर दिया गया था। वहां से ट्रामा सेन्टर वाराणसी बीएचयू रेफर किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.