नई दिल्ली, अगस्त 27 -- रक्षा बंधन पर भाई के साथ भाभी की कलाई पर लुंबा राखी बांधने की यह परंपरा मुख्य रूप से राजस्थान और मारवाड़ी संस्कृति से शुरू हुई थी, जो अब पूरे उत्तर भारत और अन्य जगहों पर भी मनाई जाने लगी है। ननद भाभी के लिए लुंबा राखियां खरीदती हैं और भाई के साथ उन्हें भी राखी बांधती हैं। भाई की राखी धागे के साथ होती है लेकिन भाभी की इस राखी में लटकन लगी होती है और ऊपर कड़े के स्टाइल में इसे बांध दिया जाता है। अगर आप भी अपनी भाभी के लिए लुंबा राखी खरीदने जा रही हैं, तो हम आपको उसके एक से बढ़कर एक डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। आपको ये राखियां 100 रुपये के अंदर मिल जाएंगी और भाभी की कलाई पर ये खूब सुंदर दिखेंगी।1. प्यारी भाभी वाली राखी कलीरे स्टाइल में प्यारी भाभी लिखी हुई लुंबा राखी आप ले सकते हैं। मोती बीड्स वाले ब्रेसलेट के साथ हार्ट श...