वाराणसी, अप्रैल 12 -- मिर्जामुराद (वाराणसी), संवाद। लच्छापुर गांव (मिर्जामुराद) में शनिवार को रिश्तेदार महिला से शादी करने में आड़े आ रही भाभी पूनम पटेल की देवर ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। पूनम के पिता ने देवर समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। आरोपी देवर अजित पटेल को रविवार को जेल भेज दिया गया। पूनम देवी के पिता अमिनी (मिर्जामुराद) गांव निवासी मुन्ना पटेल ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। इसी क्रम में हत्या की साजिश रची गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर देवर अजित पटेल, पति सुजीत पटेल, ससुर तेज बहादुर और सास मुनक्का देवी के खिलाफ शनिवार देर रात दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि अब मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.