मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर फूलो देवी की हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपित गणेश कुमार साह गिरफ्तार कर लिया है। गणेश मृतका का देवर है। वह सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाने के शिवनगर गांव का रहने वाला है। सिकंदरपुर थाने पर उससे पूछताछ की जा रही है। थानेदार दुखी कुमार ने बताया कि शनिवार उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। फिलहाल उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है।बीते जनवरी माह में फूलो देवी का बोरे में बंद शव आश्रमघाट स्थित नाले से बरामद किया गया था। इससे एक सप्ताह पहले मृतका के पिता महिंदवारा थाना के हाजीपुर बसंत निवासी लक्ष्मी साह ने सिकंदरपुर थाने में पुत्री के लापता होने की एफआईआर कराई थी। इसमें दामाद संतोष साह, जय नारायण साह...