भाभानगर तालाब की चारों ओर सोलर लाइट लगे
रांची, मई 31 -- रांची। कोकर वार्ड 10 स्थित भाभा नगर तालाब के पास रविवार को सोलर लाइट लगाई गई। भाभा नगर सूर्य उदय छठ पूजा तालाब समिति के अध्यक्ष कृष्णा कुमार सोनी ने नगर निगम में तालाब के चारों ओर अंधेरा रहने की लिखित शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि अंधेरा होने की वजह से अब तक कई दुर्घटनाएं घट चूकीं है। इसके बाद डिप्टी मेयर निरज कुमार ने इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए तालब के चारों ओर सोलर लाइट की व्यवस्था करवाई। तालाब के चारों ओर छह सोलर लाइट लगाया गए है। मौके पर अमित, सुनील चंदन, युवराज पासवान, आशीष जायसवाल, प्रशांत, हर्षित, अमर, आकाश, मोहन व अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.