पटना, मार्च 25 -- भारतीय प्रशासनिक सेवा 2024 बैच के 12 परीक्ष्यमान प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने पंचायती राज विभाग में प्रशिक्षण प्राप्त कर विभागीय कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। विभाग के सचिव मनोज कुमार ने प्रशिक्षु पदाधिकारियों को विभागीय संरचना, प्रशाखावार आवंटित कार्य, विभाग की योजनाएं आदि से संबंधित जानकारी दी। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों में सूरज कुमार, के परीक्षित, विग्नेश टीए, विरूपाक्ष विक्रम सिंह, प्रेम कुमार, कृष्णा जोशी, अजय यादव, महेश कुमार, प्रिया रानी, जतिन कुमार, कशिश बख्शी और सैयद अदील मोहसिन शामिल हैं। मौके पर निदेशक नवीन कुमार सिंह, अपर सचिव डॉ. आदित्य प्रकाश मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.