पटना, अगस्त 26 -- भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और ग्रामीण कार्य विभाग के अपर सचिव अभय झा को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अपर सचिव की अतिरिक्त जिम्मेवारी सौंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। वे अगले आदेश तक अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी निभाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...