भानु की मौत की गुत्थी उलझी, विसरा सुरक्षित
एटा, मई 13 -- भानु की मौत की गुत्थी उलझ गई। बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसके बाद विसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए आगरा भेजा जाएगा। आगरा से रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। युवक की मौत के मामले में तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगा है। कोतवाली देहात के गांव नगला फरीद निवासी भानु (30) पुत्र सुखवीर नोएडा में रहते थे दो साल से परिवार सहित गांव में रहने लगे थे। बहन आशा ने बताया कि गांव के ही दो लोगों से रंजिश चली आ रही है। जमीन विवाद की रंजिश बताई जा रही है। सोमवार दोपहर को गांव के ही दो युवक अपने रिश्तेदार के साथ आए और भानु को अपने साथ ले गए। देर शाम युवक को घर के बाहर डालकर चले गए। होश न आने पर परिवारीजन भानु को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बहन ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.