आजमगढ़, जून 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। अयोध्या में एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया बदमाश भानुप्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह सुपारी लेकर हत्या करने वाला शातिर अपराधी था। उसने सुपारी लेकर मुबारकपुर थाना क्षेत्र में दूध व्यवसायी पतिराज यादव की गोली मारकर हत्या की थी। इस मामले में आईजी वाराणसी ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके अलावा अंबेडकरनगर में उस पर 50 हजार और गोरखपुर में 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके विरुद्ध विभिन्न जनपदों में कुल 34 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे, जिनमें आजमगढ़ में हत्या, लूट समेत 11 मुकदमे शामिल हैं। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पियरोपुर गांव निवासी दूध व्यवसायी पतिराज यादव की 27 अक्तूबर 2025 की सुबह मंझरिया के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने पांच नामजद और तीन अज्ञात आरोपितों के विरुद...