भदोही, अगस्त 11 -- भदोही, संवाददाता। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के भानीपुर गांव निवासी 28 वर्षीय विकास पाल की मुंबई में मौत हो गई। जानकारी के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। उक्त गांव निवासी नन्हेलाल पाल के बेटे विकास मुंबई के एक निजी कंपनी में काम करते थे। उनकी तबियत खराब होने पर इलाज को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर सोमवार को जान चली गई। उनके पूरे शरीर में संक्रमण हो गया था। शव घर आने के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। युवक की मौत से गांव के पाल बस्ती में सियापा छाया रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...