रिषिकेष, मई 2 -- डोईवाला के भानियावाला क्षेत्र में जंगल से भटककर एक सांभर रिहायशी इलाके में पहुंच गया। आबादी क्षेत्र में जंगली जानवर के पहुंचने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हलचल बढ़ गई। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग और नगर पालिका ने आपसी समन्वय के साथ तत्काल कार्रवाई करते हुए उसका रेस्क्यू किया और जंगल में छोड़ा। शनिवार को भनियावाला में वार्ड नंबर 10 के सभासद ईश्वर रौथान को जैसे ही सांभर के रिहायशी क्षेत्र में होने की जानकारी मिली, उन्होंने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम नगर पालिका कर्मियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से मौके पर पहुंची। रेस्क्यू के दौरान क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखी गई और अनावश्यक भीड़ को दूर किया गया, ताकि कार्यवाही सुरक्षित ढंग से पूरी की जा सके। नगर पालिका की कैटल कैचर की मदद से सांभर को सावधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.