भानियावाला में पेयजल समस्या से 20 परिवार परेशान
रिषिकेष, फरवरी 27 -- भानियावाला के आदर्श नगर में 20 परिवार कई वर्षों से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने जल संस्थान कार्यालय में पहुंचकर नाराजगी जताई। उन्होंने क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने और नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने की मांग उठाई। जल संस्थान कार्यालय को सौंपे ज्ञापन में स्थानीय निवासी मदन सिंह बुटोला ने कहा कि डोईवाला नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 07 भानियावाला स्थित आदर्श नगर की लेन नंबर 19 में लंबे समय से पेयजल समस्या बनी हैं। इसको लेकर वर्ष 2017 में भी जल संस्थान को शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया। पानी की किल्लत के कारण क्षेत्र के करीब 20 परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि गली में पुरानी पाइपलाइन तो मौजूद है, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.