रिषिकेष, जून 27 -- शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा डोईवाला, संवाददाता।भानियावाला में दो चोरों ने अंग्रेजी शराब की दुकान को निशाना बनाया। उन्होंने दुकान से कीमती शराब की बोतले चोरी की और फरार हो गए। संचालक को इसका पता चला, तो पुलिस को शिकायत दी, जिसके दो दिन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक संचालक गणेश सिंह निवासी मालदेवता, देहरादून ने तहरीर दी। बताया कि चोरी की यह घटना 24 जून की है। अज्ञात चोर दुकान से एक पेटी ब्लैक लेवल, एक पेटी ग्लेनलिवेट, तीन बोतल रॉक फोर्ड क्लासिक, तीन बोतल ब्लैक एंड व्हाइट, दो बोतल ओक ग्लो, एक बोतल ब्लैक डॉग और चार बीयर की कैन भी ले गए हैं। जौलीग्रांट चौकी प्रभारी चिंतामणि मैठाणी ने बताया कि अज्ञात चोर दुकान के पिछले हिस्से की खिड़की ...