रिषिकेष, जून 3 -- नगर पालिका परिषद की टीम ने भानियावाला क्षेत्र में सघन स्वच्छता निरीक्षण अभियान चलाया। टीम ने क्षेत्र में संचालित जनरल स्टोर, किराना दुकानें, फल-सब्जी विक्रेता, चाय-नाश्ते की दुकानें, डेयरी, मिठाई की दुकानों सहित अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच की। निरीक्षण के दौरान गंदगी फैलाने और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करते पाए जाने पर कुल 11 दुकानदारों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। कुल Rs.26,000 का अर्थदंड वसूला गया। यह भी पढ़ें- शहर में कचरा फैलाने वालों पर नप कसेगी शिकंजा यह भी पढ़ें- शहर में कचरा फैलाने वालों पर नप कसेगी शिकंजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...