भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे चौड़ीकरण के पेड़ों के कटान पर लगे रोक
देहरादून, जुलाई 15 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। भानियावाला-जॉलीग्रांट-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए पेड़ों के कटान का विरोध कम नहीं रहा है। संयुक्त नागरिक संगठन ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय सड़क परिवहन, पर्यावरण मंत्री और मुख्यमंत्री पत्र भेजकर पेड़ कटान पर रोक लगाने की मांग की है।संगठन के महासचिव सुशील त्यागी ने कहा कि विकास और चौड़ी सड़कें सभी चाहते हैं, लेकिन यदि इसकी कीमत प्रकृति की हत्या और बच्चों के भविष्य से चुकानी पड़े, तो यह विकास नहीं विनाश है। प्रस्तावित 20 किलोमीटर का यह मार्ग राजाजी नेशनल पार्क की धड़कन है, जहां सैकड़ों वर्ष पुराने पीपल, बरगद और साल के वृक्ष खड़े हैं। एक पुराने वृक्ष के कटने से पर्यावरण के साथ-साथ वन्यजीवों और पक्षियों का आशियाना भी उजड़ जाता है। यह भी पढ़ें- भानियावाला-ऋषिकेश मार्ग : वन विभाग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.