इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- भरथना, संवाददाता। ग्राम भानपुर सराय चौरी में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और लात-घूंसे चले, जिसमें कुल आठ लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवती समेत दो लोगों की हालत गंभीर है। घटना के बाद कुछ घायल जान बचाकर थाने पहुंचे, जबकि अन्य को पुलिस ने मौके से उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां सभी का उपचार जारी है। विवाद एक पारिवारिक मुद्दे को लेकर शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। एक पक्ष के रामनरेश यादव ने बताया कि उनके बेटे सुग्रीव की पत्नी को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि पुत्रवधू गांव के ही एक युवक से बातचीत करती थी, जिसका विरोध करने पर उसने चार दिन पहले आत्महत्या का प्रयास किया था। उस समय पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.