कन्नौज, मार्च 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खुबरियापुर के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। भानपुर-पृथ्वीपुर मार्ग पर स्थित सरकारी नलकूप, जो पिछले कई वर्षों से खराब पड़ा था, उसकी रिवोर की प्रक्रिया आखिरकार शुरू कर दी गई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यह नलकूप लंबे समय से तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ा था। इसके चलते किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही थी। सरकारी सुविधा के अभाव में किसान निजी नलकूपों पर निर्भर थे, जिसके कारण उन्हें सिंचाई के लिए काफी मोटी रकम खर्च करनी पड़ रही थी। इससे खेती की लागत लगातार बढ़ रही थी और किसानों की आर्थिक स्थिति पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा था। प्रशासनिक पहल के बाद अब भानपुर मार्ग पर नए नलकूप के लिए स्थान निर्धारित कर दिया गया है। बोरिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.