लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- बुधवार को ब्लॉक नकहा स्थित वृहद गो आश्रय स्थल भानपुर का डीएम अंजनी कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने गोवंश संरक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए हर पहलू को बारीकी से परखा और स्पष्ट निर्देश दिए कि गो संरक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने गो आश्रय स्थल में संरक्षित निराश्रित गोवंश की स्थिति, भूसा संग्रहण, खान-पान एवं समग्र प्रबंधन की जानकारी ली। डीएम ने स्पष्ट कहा कि गोवंश के भोजन, स्वास्थ्य और नियमित चिकित्सा परीक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मौके पर पंजिकाओं का भी अवलोकन किया और अभिलेखों के अद्यतन व पारदर्शी रखरखाव के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि शासन की मंशानुरूप गोवंश संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता है और ...