झांसी, अप्रैल 3 -- कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। गांव नया भानपुरा में 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में उसका शव फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। नया भानपुरा निवासी जगदीश कुशवाहा (35) बेटा नाथूराम कुशवाहा परिवारवालों के संग खेती-बाड़ी में हाथ बंटाते थे। बीते रोज परिजन अपने कामों में व्यस्त थे। तभी वह अंदर के कमरे में गए। वहां उन्होंने रस्सी से फांसी का फंदा बनाया और झूल गए। काफी देर तक उनकी कोई आहट नहीं हुई। जब परिजन अंदर गए तो शव फंदे पर झूल रहा था। जिससे वह बिलख पड़े। रोने की आवाजें सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंचे देवरी चौकी प्रभारी शिवपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.