भाद्र पूर्णिमा पर कच्ची कांवरिया पथ पर उमड़ी कांवरियों की भीड़
मुंगेर, सितम्बर 27 -- तारापुर/असरगंज,निज संवाददाता। भाद्र पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को सुल्तानगंज से देवघर जाने वाले कच्ची कांवरिया मार्ग पर अहले सुबह से देर शाम तक कांवरियों का सैलाब उमड़ता रहा।
कांवरियों का उत्साह गेरुआ वस्त्रधारी कांवरियों के जत्थे बोलबम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर की ओर बढ़ते रहे। कांवरियों के हर-हर महादेव के जयघोष से कांवरिया मार्ग शिवमय बना रहा। बाबा बैद्यनाथ को गंगाजल अर्पित करने का संकल्प लेकर निकले कांवरियों में खासा उत्साह दिखा। आसमान में दिनभर छाए बादल और रह-रहकर हो रही बारिश ने कांवरियों को राहत दी। बारिश के बीच कांवरिये कांधे पर कांवर लेकर भक्ति भाव से अपनी यात्रा पर रहे। कई स्थानों पर कांवरिये कुछ देर विश्राम करते नजर आए। इसके बाद फिर बोलबम का जयघोष करते हुए देवघर की ओर रवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.