भागलपुर, सितम्बर 26 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। भाद्रपद पूर्णिमा पर शनिवार को लेकर जल भरने के लिए पूर्णिमा के पूर्व शुक्रवार को सुल्तानगंज से बाबाधाम जाने वाले कांवरियों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। बिहार झारखंड बंगाल नेपाल सहित अन्य राज्यों से आए कांवरिया मध्य रात्रि के बाद गंगा स्नान कर जल संकल्प लेकर बाबा वैद्यनाथ जलाभिषेक के लिए रवाना होंगे। भाद्र पूर्णिमा में दरभंगिया कांवरों की बिक्री बढ़ जाती है। सैकड़ों की संख्या में अस्थायी दुकानें सड़क किनारे खुल गई है। भीड़ की संभावना को देखते हुए थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने सुरक्षा को देखते चिह्नित जगह पर पुलिस वालों की तैनाती की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...