भाद्रपद पूर्णिमा कल, 1 घंटे 30 मिनट रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें स्नान-दान और चंद्र पूजा का समय
नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- भाद्रपद पूर्णिमा 2026: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। भाद्रपद महीने की पूर्णिमा इस बार 26 सितंबर, शनिवार को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु और सत्यनारायण भगवान की पूजा करने की परंपरा है। कई लोग पूर्णिमा का व्रत भी रखते हैं। पूर्णिमा के दिन स्नान, पूजा और दान के साथ चंद्रमा को अर्घ्य देने का भी महत्व बताया गया है। खास बात यह है कि भाद्रपद पूर्णिमा के अगले दिन से पितृ पक्ष की शुरुआत होगी। ऐसे में इस दिन पूजा-पाठ के साथ पितरों के लिए किए जाने वाले धार्मिक कार्यों का भी महत्व बढ़ जाता है।1 घंटे 30 मिनट रहेगा पूजा का शुभ समय 26 सितंबर को भगवान विष्णु और सत्यनारायण भगवान की पूजा के लिए सुबह 7 बजकर 42 मिनट से 9 बजकर 12 मिनट तक का समय शुभ बताया गया है। यानी पूजा के लिए कुल 1 घंटा 30 मिनट का समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.