भाद्रपद की बारिश में जागेश्वर धाम में उमड़ी आस्था
अल्मोड़ा, अगस्त 31 -- अल्मोड़ा। सुप्रसिद्ध जागेश्वर धाम में श्रावणी मेला समाप्त होने के बाद भी देश-दुनिया से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का सैलाब रुकने का नाम नहीं ले रहा है। भाद्रपद की बरसाती मौसम के बावजूद शनिवार और रविवार को धाम में आस्था का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि बीते सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। धाम की सभी पार्किंग फुल होने के चलते श्रद्धालुओं को हर्बल गार्डन से मंदिर तक का लंबा सफर पैदल ही तय करना पड़ा। जागेश्वर धाम में शनिवार शाम से ही अधिकांश होटल और गेस्ट हाउस पूरी तरह फुल हो गए थे। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने रविवार सुबह ही विनायक पुल के पास बैरियर लगाकर भीड़ नियंत्रण की कोशिश की, लेकिन दोपहर होते-होते भीड़ अत्यधिक बढ़ गई। हर्बल गार्डन तक सड़क के दोनों छोरों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और दोपहर बाद विनायक पुल से ऊपर कई बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.