भादो मेला : श्रद्धालुओं की सहायता को 24 घंटे एक्टिव है सूचना सह सहायता केंद्र
देवघर, सितम्बर 4 -- देवघर। राजकीय श्रावणी मेला 2026 के सफल समापन के बाद बाबा वैद्यनाथ मंदिर में निरंतर चल रहे भादो मेला 2026 को लेकर बाबाधाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोपरि रखा गया है। इसी कड़ी में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग देवघर की ओर से बाबा वैद्यनाथ मंदिर और आसपास के संपूर्ण मेला क्षेत्र में 12 सूचना सह सहायता केन्द्र बनाए गए हैं।
भादो मेला की तैयारी इन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य भीड़भाड़ वाले इस ऐतिहासिक मेले में अपने परिजनों से बिछड़े हुए श्रद्धालुओं की सहायता करना और त्वरित सम्पर्क स्थापित कर उन्हें अपनों से मिलाना है। ऐसे में इन सूचना केंद्रों के माध्यम से अब तक 412 से अधिक बिछड़े हुए श्रद्धालुओं को त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके परिजनों से सकुशल मिलाया जा चुका है। इसके साथ ही मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.