भादोवै महासमिति ने किया आयुष को सम्मानित
फतेहपुर, जून 3 -- फतेहपुर। प्रयाग संगीत समिति में आयोजित सम्मान समारोह में शाह कस्बा निवासी आयुष गुप्ता को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश द्वारा युवा साहित्य रत्न से पुरस्कृत किया गया। जिस पर भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के पदाधिकारियों ने उन्हे सम्मानित किया। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की कविता लेखन प्रतियोगिता में उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले व समाज को गौरवांवित किया है। वहीं जिलाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता ने कहा कि वह कविता लेखन के साथ ही वर्तमान में यूपीएससी की तैयारी प्रयागराज में रहकर कर रहे है। इस मौके पर संजय गुप्ता, सुशील गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, आनंद गुप्ता, सुधीर गुप्ता, साजन गुप्ता आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अखिल भारतीय शौण्डिक संघ की मजबूती पर जोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.