समस्तीपुर, जनवरी 4 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के भादोघाट चौर से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 10 लीटर देशी शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान लखनपट्टी पंचायत के शादीपुर बथनाहा गांव निवासी राजीव सहनी, संजय सहनी एवं कपलेश्वर सहनी के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि एएलटीएफ पदाधिकारी सह अवर निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान तीनों युवकों के पास से एक झोले में रखा 10 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जहां आवश्यक पूछताछ के उपरांत न्यायिक हिरासत में रविवार को भेज दिया गया।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.