बक्सर, फरवरी 26 -- पुलिस के ताबड़तोड़ छापेमारी में दो देशी कट्टा, कारतूस और बाइक जब्त फोटो - कैप्सन :-गुरुवार को अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार युवक बक्सर/ब्रह्मपुर,हमारे संवाददता। बगेनगोला थाना क्षेत्र के भादा गांव में शादी के अवसर पर हर्ष फायरिंग करने व अवैध हथियार लहराने वाले छह युवकों को पुलिस ने धर-दबोचा है। इस दौरान पुलिस ने दो देशी कट्टा, कारतूस व तीन मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता पाई है। चौबीस घंटे के अंदर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले बुधवार को भादा गांव में रामेश्वर साह की बेटी के विवाह समारोह था। बरातियों के मनोरंजन के लिए देर रात नाच कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ युवक हथियार के साथ पहुंचे और हर्ष फायरिंग की। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने इसकी सूचना ...