बगहा, अप्रैल 15 -- संजय कुमार मैनाटाड़।एक प्रतिनिधिप्रसिद्ध भाथा बाबा मेला को लेकर सीमावर्ती इनरवा क्षेत्र में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। मेला के लिए हजारों लोग और वाहन इनरवा पहुंच रहे हैं। मेला में शामिल होने के लिए पहुंचे वाहन बॉर्डर पर इंट्री कराते नजर आये। इसको लेकर इनरवा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। थानाध्यक्ष लवकांत शर्मा ने बताया कि चौक-चौराहों पर सदलबल तैनात रहकर ट्रैफिक और भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है। स्थानीय आनंद मिश्रा, जनार्दन कुशवाहा,पिंटू कुमार,नेजामुद्दीन मंसूरी, नितेश कुमार, तैमुलहक मंसूरी, रंजीत कुमार, बालेश्वर दास ने बताया कि भाथा बाबा मेला को लेकर लोगों में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...