मथुरा, फरवरी 12 -- थाना जैंत अंतर्गत नगला रामताल में भात कार्यक्रम में शामिल होने आये किशोर की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही शादी वाले परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। थाना फरह क्षेत्र के गांव नगला छत्ती निवासी अंकुश (10) पुत्र गोपाल भात कार्यक्रम में शामिल होने नगला रामताल आया हुआ था। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गांव देवी आटस रोड पर गिट्टी प्लांट के पास बाइक सवार ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बालक में टक्कर मार दी। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी जानकारी होने पर राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने राहगीरों की मदद से घायल बालक अंकुश को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर शादी वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.