अमरोहा, अप्रैल 19 -- रहरा। शनिवार देर शाम संभल जनपद स्थित रिश्तेदारी में आयोजित भात कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे रहरा थाना क्षेत्र के गांव दौरारा निवासी लोगों की ईको कार गांव के नजदीक अलीगढ़ मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गई। हादसे में इको सवार चार लोगों में से एक घायल हो गया। इको भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। थाना क्षेत्र के गांव दौरारा निवासी जुगनू परिवार के चार अन्य लोगों के साथ इको कार में सवार होकर संभल जा रहा था। शनिवार देर शाम जैसे ही उनकी कार गांव से निकलकर अलीगढ़ मार्ग पर पहुंची कि अंबेडकर प्रतिमा के सामने ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई। हादसे में इको बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इको सवार जुगनू घायल हो गया। मौके पर मची अफरातरी के बीच घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.