भात पहनाकर लौट रहे दंपति को कार ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत
बदायूं, जून 26 -- भांजे की शादी में भात की रस्म निभाने के बाद अपने घर लौट रहे मोपेड सवार दंपति को कार ने टक्कर मार दी, जिसमें पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है। हादसा इस्लामनगर थाना क्षेत्र के बिसौली-इस्लामनगर मार्ग स्थित हेमपुर गांव के पास हुआ। थाना क्षेत्र के लाभारी की मढ़ैया के रहने वाले गेंदन लाल मौर्य 55 वर्ष अपनी पत्नी जावित्री 50 वर्ष के साथ भांजे की शादी में भात की रस्म निभाने के लिए मितरौली गांव गए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दोनों मोपेड से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में हेमपुर गांव के पास पहुंचते ही एक कार ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.