भातगांव में एसएसबी का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
किशनगंज, मार्च 28 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 41वीं वाहिनी, रानीडंगा द्वारा अपने कार्यक्षेत्र के वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत भातगांव में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती ग्रामीणों के स्वास्थ्य संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक उत्थान को बढ़ावा देना रहा।वाहिनी के कमांडेंट योगेश सिंह के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. गीथाश्री पी., सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) ने ग्रामीणों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया गया तथा जरूरतमंदों के बीच नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.