भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के शोधार्थियों को मिल सकेगा जेआरएफ फेलोशिप का लाभ
लखनऊ, जून 2 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) से संबंधित यूजर आईडी एवं पासवर्ड प्रदान कर दिया है। विश्वविद्यालय में पंजीकृत उन पीएचडी शोधार्थियों को अब जेआरएफ फेलोशिप का लाभ मिल सकेगा जिन्होंने जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की है।विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे शोध और अकादमिक उत्कृष्टता की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया है। इस मंजूरी के बाद शोधार्थियों को आर्थिक सहायता प्राप्त होगी, जिससे वे अपने शोध कार्य को अधिक गंभीरता, गुणवत्ता और समर्पण के साथ आगे बढ़ा सकेंगे। इससे न केवल शोध की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि नवाचार, सृजनात्मकता और ज्ञान-विस्तार को भी नई गति मिलेगी। यह भी पढ़ें- 4 साल की ग्रेजुएशन वाले छात्रों के पास 3-3 लाख रुपये पाने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.