लखनऊ, फरवरी 25 -- भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में सीनियर सिटीजन के लिए खुले द्वार लखनऊ, कार्यालय संवाददाता भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय नए शैक्षणिक सत्र के लिए ही जल्दी आवेदन शुरू होने वाले हैं। नए शैक्षणिक सत्र से सीनियर सिटीजन (बुजुर्गों) के लिए संगीत की शिक्षा के दरवाजे खुले हैं। अब उम्र की कोई बाधा नहीं रहेगी और 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग भी डिप्लोमा कोर्स में नामांकन कर भारतीय शास्त्रीय संगीत सीख सकेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से दावा किया गया है कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए संगीत में डिप्लोमा देने वाला भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय देश का पहला विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय में सीनियर सिटीजन अपनी रुचि के अनुसार कोर्स में दाखिला ले सकेंगे। वोकल ट्रेनिंग, तबला, हारमोनियम, सरोद और बांसुरी समेत विभिन्न कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.