भातखण्डे विश्वविद्यालय में एचपीवी टीकाकरण शिविर लगा
लखनऊ, जुलाई 13 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र की ओर से सोमवार को निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण शिविर का आयोजन सुजान सभागार में किया गया। टीकाकरण कार्य यूसीएससी रेड क्रॉस अस्पताल, कैसरबाग की विशेषज्ञ टीम ने किया। स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) जैसे गंभीर रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा। शिविर में दो छात्राओं का एचपीवी टीकाकरण किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो माण्डवी सिंह ने बताया कि कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल जी छात्राओं के स्वास्थ्य के प्रति अत्यंत संवेदनशील हैं तथा उनके द्वारा समय-समय पर बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों के संवर्धन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.