भातखण्डे जयंती समारोह आयोजित
समस्तीपुर, अगस्त 9 -- पूसा। शारदा सावित्री अनिल संगीत महाविद्यालय, वैनी में रविवार को पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की जयंती श्रद्धा एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए भारतीय शास्त्रीय संगीत के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। मौके पर भोला कुमार, गंगोत्री कुमार, अनामिका रॉय, अंजलि कुमारी, सलोनी कुमारी, साधना कुमारी, प्रभात कुमार, मनीष कुमार ने समारोह की शुरूआत की। वक्ताओं ने कहा कि भातखण्डे जी ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत को व्यवस्थित व वैज्ञानिक स्वरूप प्रदान करने के साथ संगीत शिक्षा को व्यापक स्तर पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.