भातखण्डे की कार्यशाला में विशेष बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोह लिया मन
लखनऊ, जून 24 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में संचालित ग्रीष्मकालीन मासिक कार्यशाला के अंतर्गत बुधवार को आयोजित दो दिवसीय समापन प्रदर्शन कार्यक्रम के पहले दिन कई मनोरम प्रस्तुतियां देखने को मिलीं। विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में विद्यार्थियों ने कार्यशाला के दौरान अर्जित कौशल एवं कलात्मक दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह एवं मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो. पूर्णिमा पाण्डेय ने किया।समारोह में ऑटिस्टिक बालिका सिद्धि शर्मा द्वारा प्रस्तुत पहाड़ी लोकनृत्य, कथक नृत्य में मीशा सिंह एवं भरतनाट्यम में रिदम सरकार की प्रस्तुतियों ने सभी श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। यह भी पढ़ें- व्यक्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.