लखनऊ, जुलाई 9 -- लखनऊ, संवाददाता। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह 15 जुलाई को विवि के कलामंडपम प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री से सम्मानित सुप्रसिद्ध तबला वादक पंडित कुमार बोस होंगे। उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए कुल 48 पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें 30 स्वर्ण पदक, नौ रजत पदक और नौ कांस्य पदक शामिल हैं। इस वर्ष का सर्वोच्च स्वर्ण पदक एमपीए कथक की छात्रा श्वेता गुप्ता को दिया जाएगा। साथ ही तीन शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि भी प्रदान की जाएगी। परिसर में दीक्षांत समारोह से ...