मोतिहारी, फरवरी 26 -- तेतरिया। तेतरिया प्रखंड में संचालित 111 आंगनबाड़ी केंद्रों को आज तक अपना भवन नहीं होने से भाड़े के मकान में संचालित होता है। जिससे बच्चों व आंगनबाड़ी सेविकाओं को भारी कठिनाई उठानी पड़ती है। विभागीय जानकारी के अनुसार भवन हीन आंगनबाड़ी केंद्र किराये के मकान में संचालित हो रहा है। तेतरिया प्रखंड में मात्र 14 आंगनबाड़ी केंद्र के पास अपना भवन है जिसमें केंद्र संचालित होता है। जबकि पुनास, तेतरिया में एक एक आंगनबाड़ी भवन निर्माण हो चुका है। लेकिन आईसीडीएस को संवेदक द्बारा नहीं सौपा गया है। भवन का दो हजार रुपए किराया लेती है। प्रभारी सीडीपीओ रुपम रानी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भवन निर्माण के लिए उच्च पदाधिकारी को पत्र लिखकर भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.