मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार पुलिस मुख्यालय की साइबर स्पेशल यूनिट से मिली सूचना के आधार पर मुजफ्फरपुर साइबर थाने की पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा किया है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बोचहां थाना क्षेत्र के आदि गोपालपुर गांव में छापेमारी कर गिरोह के शातिर सोहिल कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया है। गिरोह भाड़े के खातों में ठगी के रुपये को मंगाकर उसे खपाता था।वहीं, मुख्य सरगना प्रियांशु राज और एक महिला खाताधारक रूपा कुमारी फरार हो गए। पुलिस ने इनके ठिकानों से विभिन्न बैंकों के दर्जनों चेकबुक, पासबुक, एटीएम कार्ड और जाली मुहर बरामद किया है। इस गिरोह के तार देश के कई राज्यों से जुड़े हैं। साइबर पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के तीन स्टेट बैंक के खातों की जांच की गई। इसमें चौंकाने वाले आंकड़े ...