रांची, अप्रैल 15 -- रांची। पंडरा रवि स्टील में स्थित घर का ताला तोड़कर चोर घरेलू सामान चुराकर फरार हो गए। इस संबंध में सीमा गुप्ता ने पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है। सीमा गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनके जीजा रवि स्टील स्थित घर में रहते हैं। वह कई दिनों से डाल्टनगंज में रह रहे थे। इस वजह से रवि स्टील स्थित घर बंद था। इसी क्रम में भाड़ेदार संतोष उनकी चाबी ले ली। इसी बीच संतोष भाड़े का घर छोड़ दिया। मंगलवार को जब वेलोग घर देखने के लिए गए तो दरवाजा टूटा हुआ था। घर के अंदर रखा दो गैस सिलेंडर समेत अन्य चीजें गायब थी। यह भी पढ़ें- बंद घर का ताला तोड़कर चोरी दावा किया है कि संतोष ने ही घर का सामान चुराकर फरार हुआ है। पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.