अलीगढ़, फरवरी 23 -- अलीगढ़। पूर्व सांसद व सपा के वरिष्ठ नेता चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि कोल्ड स्टोर के किराया वृद्धि से किसान बर्बाद हो रहा है। दो सालों से लगातार कोल्ड में आलू रखने का भाड़ा बढ़ाया जा रहा है। कहा कि देश प्रदेश की बीजेपी सरकारें अमेरिका से ट्रेड मार्केट का समझौता कर रही है। दूसरी तरफ आलू किसानों का एमएसपी रेट के आभाव मे घाटों के सौदों पर किराया बढ़ाया जा रहा है। ज़ब अमेरिका का दूध अन्य उत्पादक पदार्थ फसल के उत्पादन सस्ते रेटो पर अमेरिका हमारे यहां बेचेगा तो हमारे देश के उत्पादको का क्या हाल होगा। तीन सांसद, सात विधायक हैं, लेकिन चीनी मील साथा के लिए बजट नहीं ला पाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.