सोनभद्र, फरवरी 14 -- अनपरा,संवाददाता। कोयला परिवहन में भाड़ा वृद्धि की मांग को लेकर शनिवार को ऊर्जांचल ट्रक आनर्स एसोसिएशन के बैनर तले ट्रक-ट्रेलर मालिकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नार्दर्न कोलफिल्डस लिमिटेड की बीना एवं कृष्णशिला कोयला खदान के बाहर भाड़ा कम दिये जाने से खफा वाहन संचालकों ने ट्रांसपोटर्स के वाहनों को खदान के भीतर प्रवेश नही करने दिया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आरोप था कि बिचौलियों के चलते भाड़ा तीन वर्ष पूर्व मिल रहे भाड़े से भी कम हो गया है। ट्रांसपोर्टस वाहन संचालकों की जगह दलालों से मिल शोषण कर रहे है। तीन साल पूर्व दिये जा रहे भाड़े की पुर्नबहाली नही होने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की। इस दौरान कई ट्रांसपोटर्स ने वार्ताकर भाड़ा वृद्धि का भरोसा भी दिया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि विभिन्न कोयला आधारित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.