भाड़ा दरें नहीं बढ़ीं तो हड़ताल पर जाने को ट्रांसपोटरों ने चेताया
प्रयागराज, जून 16 -- बढ़ती परिचालन लागत और व्यापारियों की ओर से प्रस्तावित भाड़ा वृद्धि स्वीकार नहीं किए जाने के विरोध में प्रयागराज गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की सोमवार को मुंडेरा में विशेष बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अनिल चौरसिया ने की। इस दौरान ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि डीजल की लगातार बढ़ती कीमतें, टोल प्लाजा शुल्क में वृद्धि, वाहन बीमा, स्पेयर पार्ट्स और टायरों के बढ़ते दाम के कारण परिवहन व्यवसाय पर आर्थिक दबाव लगातार बढ़ रहा है। इसके बावजूद व्यापारियों की ओर से परिवहन दरों में उचित बढ़ोतरी नहीं की जा रही है, जिससे ट्रांसपोर्ट सेक्टर गंभीर संकट का सामना कर रहा है। ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि यूनियन की ओर से पूर्व में माल भाड़े में 20 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन व्यापारियों ने इसे लागू नहीं किया। इसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.