जमशेदपुर, मार्च 6 -- कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती में चोरी करते हुए परिवार के लोगों ने एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना के संबंध में भुक्तभोगी लालू कुमार की ओर से कदमा थाने में मामला दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा है कि 4 मार्च की देर रात करीब एक बजे यीशु मुखी उर्फ डिफनेट मुखी चोरी की नीयत से लालू कुमार के घर में घुस गया था। इसी दौरान घर के सदस्यों की नींद खुल गई और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया।परिवार के लोगों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को भी बुला लिया, जिसके बाद आरोपी को काबू में कर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.