फरीदाबाद, अप्रैल 25 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। गली के कुत्तों ने भाटिया कॉलोनी में देर रात लगातार भौंककर एक घर में चोरी के प्रयास को नाकाम कर दिया। चोरों के रॉड से ताला तोड़ने का प्रयास करने पर कुत्तों ने भौंकना शुरू कर दिया था। कुत्तों की सतर्कता के चलते चोरों को उल्टे पैर भागना पड़ गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने मकान के गेट का ताला लोहे की रॉड से तोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान आसपास मौजूद कुत्तों ने लगातार भौंकना शुरू कर दिया, जिससे चोर घबरा गए और वारदात को अंजाम देने से पहले ही मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चोरों ने कुत्तों को काबू में करने की भी कोशिश की, लेकिन कुत्ते उनके हाथ नहीं आए और लगातार शोर मचाते रहे। कुत्तों की इसी सतर्कता के कारण बड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.